प्रधान संघ अध्यक्ष एवं पुलिस प्रसाशन की संयुक्त सुरक्षा समिति बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

बहराइच। प्रधान संघ के तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक का आयोजन कर जनपद में विधि व्यवस्था मजबूत बनाये रखने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ ग्रामीण स्तर पर समन्वय एवं संवाद के आधार पर स्थाई एवं प्रभावी समाधान हेतु समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।


प्रधान संघ एवं पुलिस प्रसाशन की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राम नारायण सिंह ने कहा कि प्रधान ग्राम पंचायत का सर्वाधिक जिम्मेवार एवं सम्मानित व्यक्ति होता है और सदैव जन अभिभावक की भूमिका में रहता है। इसलिए कानून व्यवस्था मजबूत बनाये रखने एवं सामान्य व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक दायित्वों का निर्वहन करे तथा समाज में जन जागरूकता अभियान चला कर प्रशासन से समन्वय बना कर शांति एवं सौहार्द पूर्वक सभी त्यौहार मनाए इसकी नैतिक जिम्मेदारी प्रधान की होती है। प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के साथ ही जनता व प्रशासन से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने का उत्तरदायित्व प्रधान निर्वाहन कर रहा है इसलिए प्रशासन प्रधान संगठन से संवाद समन्वय बनाकर काम करे जिस से समाज मे शांति एवं स्थायित्व बना रह सकेगा ।समन्वय बैठक आयोजन करने के लिए प्रधान संगठन अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को साधुवाद भी दिया। संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने गांव में अवैध नशा क्रय विक्रय उपभोग तथा उत्पादन पर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ठ करवाया तथा जन संवाद एवं समन्वय के आधार पर अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण करने की बात कही। जिला महामंत्री बुल्लू सिंह,सूर्य प्रकाश सिंह ने प्रधान संगठन को ग्रामीण जनता से समन्वय का बेहतर एवं प्रभावी मंच बताते हुए पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर ग्रामीण स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु मिलजुलकर समाधान की आवश्यकता पर बल दिया तथा समय समय पर समन्वय वैठक आयोजित करने का सुझाव दिया ।आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पयागपुर बाराती लाल वर्मा,संरक्षक रिसिया,सरोज कुमार सिंह ,अध्यक्ष चित्तौरा,शिव शंकर मौर्या, अध्यक्ष हुजूरपुर,हेमंत त्रिपाठी, अध्यक्ष शिवपुर,कमला प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजू शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुंदर पांडेय, राम छबीले यादव, प्रवक्ता राहुल शुक्ला के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर, पुहुप सिंह महसी,डी के श्रीवास्तव मिहीपुरवा,अर्पिता तिवारी पयागपुर,रवि खोखर कैसरगंज आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रधान संघ के तत्वावधान में जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन से हर संभव संवाद एवं समन्वय बनाये रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Leave a Comment