
रिपोर्ट – बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली में तैनात एसएसआई आनंद सिंह के स्थानांतरण पर पत्रकारों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी।
कोतवाली में तैनात रहे एसएसआई आनंद सिंह का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थानांतरण पर उनका विदाई कार्यक्रम ब्लॉक कायार्लय के सामने पत्रकारों ने आयोजित किया। जिसमें आलोक खन्ना ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण तो एक प्रक्रिया है। लेकिन कुछ ही अधिकारी होते हैं जिनका कायर्काल जनता को याद रह जाता है, उनमें से आंनद सिंह भी हैं। महेश स्वर्णकार ने कहा कि आनंद सिंह का कार्यकाल जालौन कोतवाली क्षेत्र की जनता याद रखेगी। बबलू सिंह सेंगर ने कहा कि कुछ ही अधिकारी होते हैं जिनकी छवि निर्विवाद अधिकारी के रूप में होती है। आंनद सिंह भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने कायर्काल में पुलिस का डर जनता के मन से निकाला है। अंत में उपस्थितजनों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर राकेश प्रजापति, रामकेश साहू, कौशल किशोर श्रीवस्तव, इरफान पठान, जावेद अख्तर, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।





