कलियुगी भाई ने छोटे भाई की हत्या कर जंगल मे फेंकी लाश,,आरोपी अरेस्ट,, बजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप,,

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में एक कलयुगी भाई ने अपने सगे छोटे भाई की इसलिए हत्या कर दी कि उसके छोटे भाई ने उसे गांव की एक लड़की के साथ देख लिया था अपने कुकर्म छुपाने के लिए उस कलियुगी ने छोटे भाई की हत्या करके उसके शव को जंगल में फेंक दिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्चे की लाश को जंगल में पड़ा पाया और फिर पुलिस ने छानबीन की तो सारा राज उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके छोटे भाई ने उसे गांव की एक लड़की के साथ देख लिया था और इसको लेकर वह सबको बताने की बात कह रहा था तभी उसने इस जगह वारदात को अंजाम दिया ।

यह था मामला

अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के वनमऊ के जंगल में बीती 26 दिसंबर को एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि 14 वर्षीय सुभाष सुबह से गायब था और परिवार वाले उसे खोज रहे थे । इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और इस पूरे मामले की गंभीरता से तहकीकात शुरू की तो परत दर परत खुलती चली गई ।

इसलिए कर दी हत्या

घटना के खुलासे के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए अयोध्या के एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो मृतक का सगा बड़ा भाई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके छोटे भाई ने उसे गांव की एक लड़की के साथ देख लिया था और वह इस बात को सबको बताने की धमकी दे रहा था। इसी के चलते उसने अपने सगे छोटे भाई की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कलयुगी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Comment