
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बंध में एडीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू विवाद के चलते बेटे ने घटना को अंजाम देने है। दो टीमों का गठन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह है मामला
मोहनलालगंज के खुजहटा गांव के रहने वाले रामकरन रावत अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि रामकरन रावत की उनके 17 वर्षीय बेटे लवकुश रावत ने पीट पीटकर हत्या कर दी।
एडीसीपी ने दी ये जानकारी

इस घटना के सम्बंध में एडीसीपी दक्षिणी ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि जांच में सामने आया है कि रामकरन का बेटे लवकुश से घरेलू विवाद था इसी के चलते बेटे ने पीट पीटकर हत्या की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से छानबीन करने में जुटी है।





