जालौन के इस थाने में मिशन शक्ति के तहत हुआ कन्या भोज का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति 2.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना कुठौंद में रविवार को कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने 21 कन्याओं के चरण धोकर उनका सम्मान किया और उन्हें भोजन कराया।


इस अवसर पर एसएसआई शीलवंत सिंह सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सम्मान को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा। पुलिसकर्मियों ने कन्याओं को उपहार भी वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।