कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है । वैसे ही यहां पर चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है । इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया ।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए सांप वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग उन पर गालियों की बौछार कर रहे हैं यहां तक की उनकी कब्र खोदने एवं उन्हें सांप जैसे शब्दों से भी संबोधित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सांप भगवान शिव की माला थी और आप लोग हमारे लिए हमारे शिव हैं । पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमने मन की बात का सौवें एपिसोड पूरा कर लिया है तो वही कांग्रेस पार्टी इसी चुनाव में उनको गालियां देने का शतक पूरा कर लेगी।
प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए सम्बोधन पर चुनावी सभा को सम्बोधन करने पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे पहले प्रधानमंत्री देखे हैं जो जनता की समस्याओं को तो नहीं सुन रहे हैं बल्कि उनको अपना दुखड़ा सुना रहे हैं। श्रीमती गांधी ने कहा कि वह कभी मंहगाई की बात नहीं करते हैं।वह जनता का ध्यान भटकना चाहते हैं।





