शनिधाम मन्दिर में आयोजित रामकथा में कथाचार्य ने पांचवें दिन सुनाई यह कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के शनिधाम मंदिर गूढ़ा न्यामतपुर में श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास गुरु प्रसाद महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों, उनकी मर्यादा और भक्ति के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
कथा व्यास गुरु प्रसाद ने बताया कि भगवान श्रीराम केवल एक राजा ही नहीं, बल्कि आदर्श पुत्र, मर्यादा पुरुषोत्तम और लोकनायक भी थे। उन्होंने जीवनभर धर्म और सत्य का पालन किया। कथा के दौरान उन्होंने श्रीराम के वनवास, भरत मिलाप और उनकी सहनशीलता पर भी बताया। कहा कि श्रीराम का जीवन हमें धैर्य, करुणा और समर्पण की प्रेरणा देता है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया और भजनों पर झूम उठे। मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना की और बताया कि यह धार्मिक आयोजन समाज में नैतिकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर पुजारी बृजेश तिवारी, भरत कुमार, विनोद कुमार, अंजली, पायल, रोहिणी, विनीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment