जालौन के इस प्रसिद्ध मंदिर में चल रही कथा के दूसरे दिन कथाव्यास ने सुनाई ये कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीदेवी पुराण कथा के दूसरे दिन की कथा सुनाई गई। जिसमें पारीक्षित कथा सुनाई गई।
कथा व्यास शिवम नगायच ने बताया कि द्वापर युग में राजा परीक्षित की मृत्यु सांप के डंसने से हो गई थी। परीक्षित के पुत्र राजा जनमेजय ने अपने दुखों को दूर करने के लिए और परीक्षित की आत्मा के मोक्ष के लिए देवी भागवत पुराण सुना था। वेद व्यास जी ने जनमेजय को नौ दिनों तक देवी कथा सुनाई थी। नौ दिनों के बाद कथा संपन्न हुई। इसके बाद यज्ञ किया गया। तब परीक्षित की आत्मा को मोक्ष मिल गया था और जनमेजय का मन शांत हो गया था। कहा कि देवी पुराण की कथा सुनने मात्र से कष्ट व व्याधियों का नाश होता है और जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति होती है। अगर कोई भक्त इसका पाठ करता तो मां सिद्धि मिलती है। अकाल मृत्यु, अग्नि का भय, शत्रु नाश, भयंकर रोगों तक का नाश हो जाता है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज, राजू विश्नोई, अनुरुद्ध, लवकुश, शैलेन्द्र, सुरजीत, मनीष, नवीन, विनीत, संगीता, गीतांजली, ममता, रंजना, आशा, रेखा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment