लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, भूतनाथ मार्केट” के तत्वाधान में भूतनाथ मार्केट में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
खिचड़ी भोज का शुभारंभ भूतनाथ मार्केट के महंत श्री श्री रुद्रनाथजी महाराज के द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी जनों को मकर संक्रांति की बधाई दी भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ,महामंत्री मनोज अग्रवाल ,उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, भूतनाथ मंदिर मार्केट लाइन प्रभारी दिनेश शर्मा द्वारा भूतनाथ मंदिर के महंत श्री श्री रूद्र नाथ महाराज, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर ,चौकी इंचार्ज भूतनाथ, तथा क्षेत्र के वरिस्ठ व्यापारी गणों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया तथा भारी संख्या में जनता ने खिचड़ी का आनंद लिया।

खिचड़ी भोज में मुख्य रूप से भूतनाथ मार्केट आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रमोद बंसल, सौरभ अरोड़ा ,सौरभ श्रीवास्तव, मोहम्मद उबैद, अमित श्रीवास्तव शामिल रहे।




