निगोहां पहुँची किसान क्रांति पद यात्रा,,जोरदार स्वागत

पदयात्रा केवल आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों के अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है —– ऋषि मिश्रा

मुकेश मिश्रा

निगोहां।भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की किसान क्रांति पदयात्रा सोमवार को निगोहां पहुंची जहां प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पदयात्रा के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। पदयात्रा को रविवार को गोसाईगंज से राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। हजारों किसान हाथों में झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हैं।
सोमवार को निगोहां कस्बे में प्रवेश किया , जहां भगवान पूर्व प्रधान अंकुर मिश्रा (निशु) और समाजसेवी संजीव शुक्ला द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं मस्तीपुर में जगदीश द्विवेदी फ़त्त्तेखेड़ा में जगदीश मंडेला ने अभिनंदन किया।
वहीं निगोहां प्रेस क्लब संरक्षक मुकेश द्विवेदी के निर्देश पर अध्यक्ष विमल सिंह चौहान ने प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा को फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र एवं श्रीराम दरबार का प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस दौरान पदयात्रा में पुष्प वर्षा भी की गई।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के मुकेश मिश्रा, मोइन खान, राघवेंद्र सिंह, सुनील त्रिवेदी, आरिफ मंसूरी, प्रशांत त्रिवेदी, करन रावत सहित अन्य पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने कहा कि,यह पदयात्रा केवल आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों के अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है।”
उन्होंने सरकार से किसान आयोग के तत्काल गठन, समस्त किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली को पूरी तरह मुफ्त करने, वर्षों से गांवों में बसे गरीब व बेसहारा परिवारों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने की मांग की। साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी व धन उगाही पर रोक तथा सरकारी विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की भी पुरजोर मांग उठाई।यह किसान क्रांति पदयात्रा 1 फरवरी से 10 फरवरी तक गोसाईगंज, नगराम, निगोहां, मोहनलालगंज, पीजीआई, बिजनौर, सरोजनी नगर, बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद, माल, बीकेटी, सदर तहसील, शहीद पथ मार्ग से होते हुए वृंदावन योजना मैदान पहुंचेगी, जहां 10 फरवरी को विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।सोमवार की पदयात्रा में निगोहां प्रेस क्लब अध्यक्ष विमल सिंह, मुकेश मिश्रा, शैलेंद्र त्रिवेदी, विकास सिंह, नीशू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल रहे।