वामपंथी दलों के पदाधिकारियों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन,, यह की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

आपकी अपनी चैनल subscribe on youtube : up news sirf sach

Jalaun news today । जालौन में वामपंथी दलों के पदाधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बिजली के निजीकरण के विरोध समेत बिजली की विभिन्न समस्याओं को राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपकर बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने व समस्याओं के समाधान की मांग की है।
वामपंथियों दलों के नेताओं में सीपीआईएम से कमलाकांत वर्मा, सीपीई जहीर, सीपीआईएमएल आशाराम गौतम, कमलेश कुमार, बाबू लाल, शिवबालक, खलील, फूल सिहं कांशीराम ने केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मौर्य को सौंपकर मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में दक्षिणांचल व पूर्वांचल समेत अन्य सभी बिजली वितरण निगमों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। शांतिपूर्ण ढंग से होने वाली हड़ताल पर एस्मा के तहत रोक को हटाया जाये। बिजली संशोधन बिल 2022, अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए। उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही को समाप्त किया जाए। किसानों के निजी नलकूपों को कम से कम 18 घंटे बिजली दी जाए। उपभोक्ताओं पर जबरन बढाए गए लोड को वापस लिया जाए। साथ ही बिजली विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। उन्होंने जनहित में समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment