जालौन में ओवरलोड वाहनों पर चला कानूनी हंटर,,पकड़े गए इतने वाहन

Legal hunter runs on overloaded vehicles in Jalaun

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिगं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने बंगरा मार्ग से आठ ओवरलोड वाहनों को पकडा़ है। जिन पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है।
परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार व राजेश कुमार ने ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। बंगरा मार्ग पर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान में आठ ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। बालू, ईंट आदि के पकड़े गए आठ वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर मंडी परिसर में खड़ा करा दिया है। पकड़े गए सभी ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस बाबत परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग अभियान में आठ ओवरलोड वाहन पकड़े गए थे जिन पर जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment