खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

मिहीपुरवा,बहराइच। मूर्तिहा रेंज अंतर्गत ग्राम सभा सेमरी घटही निवासी कल्याणी पत्नी काशीराम चाई अपने खेत में काम कर रही थी। उसी समय दोपहर लगभग 2:00 बजे तेंदुए ने आकर पीछे से हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने तेज आवाज लगाकर किसी प्रकार तेंदुए के चंगुल से महिला को छुड़ाया।
तुरंत महिला को घर लाया गया। वन चौकी के दरोगा और बीट वाचर की मौजूदगी में महिला को आनन-फानन में डायल 108 एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजा गया।इस मौके पर ग्राम सभा सेमरी घटही के प्रधान, भूतपूर्व प्रधान रामचंद्र चौरसिया, समाजसेवी सोनेलाल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा सुधाकर मिश्रा, केशराम साहू, हजरत अली समेत आसपास के लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment