रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today जालौन क्षेत्र में लौना से लेकर हरदोई गूजर होकर झांसी फोर लेन तक जर्जर सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग करते हुए नगर के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों स्थिति अच्छी नहीं है। मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों को संपर्क मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं। जो संपर्क मार्ग जर्जर हैं, उन्हें सही कराया जाए। बताया कि जालौन से लौना, छानी, हरदोई गूजर मार्ग झांसी मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस सड़क की हालत खराब हो गई है। ग्रामीणों को दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालौन से होकर इस मार्ग की दूरी उरई की अपेक्षा कम है। लेकिन सड़क की खराब हालत के चलते आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण कराकर वीडियोग्राफी कराए जाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।





