रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा द्वारा त्वरित सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बीमा दावे का 15 मिनट में भुगतान किया गया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में एलआईसी पालिसी संख्या-237847166 के अन्तर्गत मृत्युदावा के लिए क्लेम किया गया था। इस पॉलिसी के संबंध में शाखा कर्मचारियों त्वरित भुगतान करने का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शाखा प्रबंधक आरएन गौतम, प्रशासनिक अधिकारी बीडी गौतम, श्रेणी सहायक राममोहन निरंजन व विकास अधिकारी अरुण कुमार यादव के सहयोग से बीमाधारक सुशील गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता को मात्र घ्15 मिनट में भुगतान कर दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तत्परता से पीड़ित परिवार को बिना किसी प्रकार की देरी से दावा राशि मिलने से उन्हें राहत मिली।






