यूपी में 22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी आयुक्त ने जारी किए निर्देश

Liquor shops will remain closed in UP on January 22, Excise Commissioner issued instructions

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन यानी 22 जनवरी को प्रदेश में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके निर्देशक आज सूबे के आबकारी आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह बड़े ही भव्य तरीके से करने की तैयारियां चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दो दिन पूर्व ही निर्देश जारी किए थे कि इस दिन सूबे की समस्त सरकारी बिल्डिंगों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया जाए। इसके अलावा सीएम योगी ने सूबे के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश के साथ ही सूबे की शराब की दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी के द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को आबकारी आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को शराब की दुकानों को बंद करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पढ़िये आबकारी आयुक्त का निर्देश

आबकारी आयुक्त ने जारी किया निर्देश

Leave a Comment