पेड़ की मोटी डाल के नीचे दबे लोको पायलट, वीडियो बनाते रहे लोग,उपचार के दौरान मौत,लखनऊ में हुई घटना

उत्तमपुकारन्यूज़

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में एक लोको पायलट की पेड़ की मोटी डाल के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई । बताया जा रहा है कि लोको पायलट ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर जा रहे थे तभी कैंट इलाके में उनके ऊपर मोटी डाल गिर गई और वह घायल हो गए उनको वहां से गुजर रहे एक फौजी ने अस्पताल भिजवाया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उदयगंज के रहने वाले सुशील कुमार रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे परिवार में उनकी पत्नी बेटी भूमिका समेत अन्य सदस्य हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार सुबह सुशील बाइक से ड्यूटी पर गए थे और शाम को वह ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह छावनी स्थित वाल्मीकि चौराहे के पास थोड़ी देर के लिए रुके थे तभी उनके ऊपर पेड़ की एक मोटी डाल अचानक टूट कर गिर गई और सुशील इस डाल के नीचे दब गए व्यक्ति को मोटी डाल के नीचे दबे होने की जानकारी वहाँ से गुजर रहे एक फौजी ने देखा और वह तुरंत मदद को आगे आये और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहाँ से उन्हें पीजीआई के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया वहाँ उनकी आज मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्यवाही करना शुरू कर दिया।