New delhi news today। देश की संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान हुई सुरक्षा में चूक की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि यह जो धुआं था यह साधारण धुआं है और इस घटना की लोकसभा अपने स्तर से जांच भी करवा रही है और दिल्ली पुलिस को स्पष्ट आदेश भी दिए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि आज शीतकालीन सत्र में शून्य काल चल रहा था । इस दौरान दो युवक को अचानक गैलरी में कूद पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवकों के पास स्मोक क्रैकर था और उन्होंने इसका प्रयोग किया जिससे कि पूरा सदन धुएं से भर गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद सांसदों में हड़कंप मच गया पुलिस और सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
लोकसभा स्पीकर ने कही यह बात
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई घटना के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि शून्य काल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है और इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है इसकी प्रारंभिक जांच ठीक से कर ली गई है।






