घर मे निकला लम्बा साँप, मचा हड़कंप,, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के इस गांव में स्थित घर में सांप निकलने पर हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम हरक्का में गुरूवार की सुबह माधुरी देवी के यहां एक काला सर्प निकल आया। घर में सांप को देखकर हड़कंप मच गया। वहां ग्रामीणों ने भीड़ जुट गई। किसी ने सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम से वन दरोगा संजीव अवस्थी, वन रक्षक जितेंद्र कुमार, दयाशंकर व तालिब ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घर से सांप को बाहर निकालकर पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया।

आधे घंटे की हुई बारिश में थोड़ी देर राहत,,फिर हुए पसीने पसीने

जालौन। गुरुवार शाम हुई करीब आधे घंटे की बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश थमने और धूप निकलते ही उमस काफी बढ़ गई।
शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल आई, जिससे हवा में नमी बढ़ गई और उमस पहले से अधिक हो गई। उमस भरी गर्मी के कारण बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस के चलते बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। लोग बार-बार पसीने से तरबतर होते रहे। घरों और दुकानों में पंखे भी राहत नहीं दे सके। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे उमस अधिक महसूस होती है। यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से भी राहत मिलने की संभावना है।