प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,,, जांच में जुटी पुलिस,,

Unnao news : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है ।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के गंगा घाट थाना क्षेत्र में स्थित छम्मक नाला के पास 65/ 24 – 26 पोल के मध्य एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त कानपुर नगर के चौबेपुर के रहने वाले राजबहादुर व युवती की शिनाख्त शिवली की रहने वाली अंजली के रूप में हुई है।

एएसपी ने दी विस्तार से जानकारी

घटना की जानकारी देते asp शशिशेखर सिंह

उन्नाव जनपद में हुई इस घटना के संबंध में उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने न्यूज़ एजेंसी ए एन आई को जानकारी देते हुए बताया कि आज एक प्रेमी युगल का शव मिला है । प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि यह मेरे भाई बहन थे और उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जांच में आत्महत्या का मामला प्रकट होता है । एएसपी श्री सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment