Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट के पूर्वी क्षेत्र की पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पूर्वी क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर चैन स्नैचरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तीनों शातिर लुटेरे हैं और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटी गई चेन बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार बीती 10 तारीख को चिनहट मार्केट से एक महिला की चेन छीन ली गई थी। इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों ने थाने पर दी थी । इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि शातिर लुटेरे सतरिख रोड पर मौजूद हैं । इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल फैला कर तीन लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में रेलवे कॉलोनी लंगड़ा फाटक के पास रहने वाला अमन कश्यप उर्फ छोटू उर्फ पंकज कश्यप दूसरा अलीगंज के सेक्टर एंन वन सीएमएस के पास रहने वाला साहिल कश्यप व तीसरा चिनहट कस्बे का राजा शिल्पकार है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी ये जानकारी




