लखनऊ जीआरपी टीम को मिली ये बड़ी कामयाबी,, एक शातिर अरेस्ट,,

Lucknow GRP team got this big success,, A vicious arrest,,

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जीआरपी पुलिस टीम ने आज एक ऐसे शातिर मादक पदार्थ को बेचने वाले को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थ बेचा करता था। जीआरपी के अनुसार पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लगभग 3 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई है।
लखनऊ जीआरपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ जीआरपी की टीम ने आज एक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर को प्लेटफार्म संख्या 6 – 7 के पास से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नन्हे अंसारी पूर्वी चंपारण का रहने वाला है । और यह ट्रेनों के माध्यम से से मादक पदार्थों की तस्करी करता था । जीआरपी मीडिया सेल के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी मार्केट में कीमत लगभग ₹7 लाख रुपये है।

Leave a Comment