Lucknow nagar nigam election । राजधानी लखनऊ की नगर निगम में आज हुए कार्यकारिणी समिति के चुनाव में 6 पार्षदों को निर्विरोध चुन लिया गया है। आज हुये इन चुनाव में 5 भाजपा के तो एक सपा से पार्षद को सदस्य चुना गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने नामों की घोषणा की।
78 दिन बाद हुआ election
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव 78 दिन बाद आज सम्पन्न हो गया है। इस देरी की बजह मीडिया रिपोर्ट में बताई गई कि मेयर सुषमा खर्कवाल और महानगर अध्यक्ष के बीच तकरार के चलते अंतिम नामों पर मुहर नहीं लग पा रही थी शनिवार को भाजपा महानगर संगठन की तरफ से 5 पार्षदों के नामों पर मुहर लगा दी गई।
ये बने नए सदस्य
निर्विरोध चुने जाने वाले सभासदों में राजेश सिंह गब्बर, पृथ्वी गुप्ता, संदीप शर्मा, अरुण कुमार राय, पिंकी रावत और रामनरेश चौरसिया का नाम शामिल है जो सदस्य बने हैं।



