लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी और डॉ. संजय कपूर को किया सम्मानित

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

रिपोर्ट एस एम अरशद

Lucjnow sports news । भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चल रही यूपी टी-20 लीग के दौरान लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्रिकेट जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों और लीग के आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर एवं पद्मश्री सुशील दोषी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, यूपी टी-20 लीग के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को भी LSJA की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का भी सम्मान

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने लीग के संचालन और मीडिया प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर अनुराग श्रीवास्तव, गवर्निंग काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह, मीडिया कमेटी चेयरमैन मोहम्मद फहीम और मीडिया संयोजक अहमद अली खान ‘तालिव’ शामिल रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य दिव्य नौटियाल और सचिव एम. एम. अरशद समेत खेल और मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यूपी टी-20 युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच: दिव्य नौटियाल

समारोह को संबोधित करते हुए लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्य नौटियाल ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में यूपी टी-20 लीग का आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा, “लखनऊ में यूपी टी-20 लीग का यह आयोजन ऐतिहासिक है। यूपीसीए की कड़ी मेहनत की बदौलत ही यह लीग इतनी सफल हो पाई है। इस मंच से कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं, जो आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे।”

दिव्य नौटियाल ने लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने रिंकू सिंह और समीर रिजवी की आक्रामक बल्लेबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया है। वहीं, युवा खिलाड़ी मोहम्मद सैफ और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के प्रदर्शन की भी उन्होंने प्रशंसा की।

लखनऊ में क्रिकेट का सकारात्मक माहौल: एम.एम. अरशद

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सचिव एम. एम. अरशद ने भी यूपीसीए की सराहना करते हुए कहा कि यूपी टी-20 लीग के आयोजन से राजधानी लखनऊ में क्रिकेट को लेकर सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और प्रदेश में क्रिकेट के विकास को भी गति मिलती है।

समारोह के दौरानलखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने यूपी टी-20 लीग के सफल आयोजन और क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान देने वाली सभी हस्तियों को बधाई दी।