लखनऊ के प्राचीन हनुमान जी महाराज का सिंदूर से हुआ अभिषेक चढ़ा सवा ग्यारह किलो का लड्डू

Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में प्रथम बड़े मंगल पर सुबह 8:30 बजे हनुमान जी महाराज का सिंदूर से अभिषेक भक्तों द्वारा किया गया उसके उपरांत फूलों का दिव्य श्रंगार एवं 51 दीपों से महाआरती संपन्न हुई।


मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे से भंडारा प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा । शाम को 4:00 बजे से शशांक सागर एवं उनकी मंडली द्वारा सुंदरकांड की दिव्य संगीतमयी प्रस्तुति हुई ।सांय 7:30 बजे मां गोमती की आरती के उपरांत हनुमान जी की भव्य 101 दीपों की महाआरती उतारी गई । इस उपलक्ष्य पर हजारों की संख्या में भक्तों ने लेटे हुए हनुमान के जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया ।

इस उपलक्ष्य पर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार एवं अध्यक्ष डॉ विवेक तांगड़ी , सचिव पंकज सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष ऋद्धि किशोर गौड़, अल्केश सोती, प्रमित सिंह ,आशीष अग्रवाल, अजय मेहरोत्रा ,अखिलेश कुमार ,जगदीश श्रीवास्तव, प्रहलाद अग्रवाल, लवलीन खोसला ,प्रदीप पटेल, राहुल मेहरोत्रा ,पंडित आकाश शुक्ला ,सुरेंद्र सुदन एवं अन्य सेवादार उपस्थित रहे ।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment