धरा गया पीएसओ की रिवॉल्वर चोरी करने वाला शातिर,,चोरी गयी रिवाल्वर बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर चोर है और इसने बीते दिनों प्राइवेट पी एस ओ की नौकरी करने वाले व्यक्ति की रिवाल्वर चोरी कर ली थी जिसे बरामद कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार मड़ियांव के श्रीनगर कॉलोनी मैं स्थित एक गेस्ट हाउस में किराए पर रहने वाले अनिल कुमार पीएसओ की नौकरी करते हैं । बीते दिनों अनिल ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि वह जब ड्यूटी से वापस आए तो उन्होंने अपनी रिवाल्वर तकिया के नीचे रख दिया था वह वहां से चोरी हो ग इस पर मड़ियांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आज चोरी गई रिवाल्वर को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त उत्कर्ष तिवारी उर्फ लकी तिवारी श्रीनगर कॉलोनी का ही रहने वाला है और उसने वह रिवाल्वर चोरी की थी जिसे आज बरामद कर लिया है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है




