गोलोकवास पर निकले रामलला मन्दिर के मुख्य पुजारी महाराज सतेंद्र दास,,दौड़ी शोक की लहर

आपका अपना पेपर

Maharaj satyendra das no more । माघ पूर्णिमा की सुबह-सुबह एक बहुत ही दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी महाराज सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ रेफर किया गया था जहां आज वह गोलोक वासी हो गए हैं उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बीती 3 फरवरी को रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज हुआ था इसके बाद उनको अयोध्या से लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया था जहां पर डॉक्टर उनका उपचार कर रहे थे। आचार्य सत्येंद्र दास को देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीजीआई अस्पताल गए थे जहां पर उन्होंने उनका हाल-चाल लिया था और डॉक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे। आज आचार्य ने अंतिम सांस ली।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक अर्पित की श्रदांजलि

Leave a Comment