राहुल उपाध्याय पंकज त्रिपाठी
रूपईडीहा,बहराइच। महर्षि वाल्मीकि जयंती नगर पंचायत रूपईडीहा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें प्रशस्ति पत्र देकर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर फूल माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया। नगर पंचायत में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य,ईओ राम बदन, सीएम फेलो अभिषेक पांडेय, डॉ अश्विनी कुमार वैश्य सहित अन्य कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किया। नगर पंचायत रूपईडीहा में प्रकट दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

