(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर जालौन में रामायण ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकिजी की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर वाल्मीकि मंदिर पर पूजा अर्चना कर झांकी सजाई गई।
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मीकिजी की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद मंदिर परिसर में कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिरंगी झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने महर्षि वाल्मीकि का वेष धारण कर उनके कृत्यों को याद किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक मित्तल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अपनी अखंड कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूजे जाते हैं। उनके द्वारा रचित ग्रंथ लोगों को आज भी सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यदि हम अपने जीवन को बदलने की ठान लें तो फिर हमें अपने जीवन को सफल बनाने से कोई बुराई नहीं रोक सकती। मौके पर एसआई देवेंद्र कुमार, कमलेश, संतोष, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
Contact for advertisement : 9515795867






