जालौन के इस मंदिर में शुरू हो रहा महायज्ञ,, तैयारियां पूरी,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर हनुमान बालाजी सरकार मंदिर में होने जा रहे चतुर्थ श्रीसीताराम नवकुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ होगा।
शनिवार से विश्नोई पैट्रोल पम्प वाले श्री हनुमान जी के मंदिर श्रीवीर हनुमान बालाजी सरकार मंदिर में श्रीसीताराम नव कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज ने बताया कि बताया 8 दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 7 फरवरी शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ होगा। सुबह 11 बजे मंदिर परिसर से भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें डी जे व बग्गी रहेगी।शनिवार से शुरू हो रहे धार्मिक आयोजन में 8 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम आयोजित होगा। यज्ञ में आहुति यज्ञाचार्य पं. अमित तिवारी दिलायेगें।भगवताचार्य पं. श्री अंकित पचौरी रावतपुरा सरकार के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा सुनने को मिलेगी। रात में 8 बजे से भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित श्रीराम लीला का मंचन पंडाल में होगा। कार्यक्रम का समापन 14 फरवरी दिन शनिवार को विशाल भंडारे के साथ होगा। कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए भक्तों के सहयोग से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।