रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनूठी पहल की जा रही है।
उपजिलाधिकारी विनय मौर्य ने आनंदीवाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्रा माही शुक्ला को एक दिन का उपजिलाधिकारी बनने का अवसर प्रदान किया। एसडीएम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में समाज की जिम्मेदार नागरिक बन सकें। एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनी माही शुक्ला ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण कराने का प्रयास किया। उन्होंने विभिन्न पटलों के कामकाज को भी समझा। एक दिन की एसडीएम माही शुक्ला ने बताया कि इस मौके पर उपजिलाधिकारी विनय मोर्य, तहसीलदार एस के मिश्रा, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, अध्यापिका कंचन द्विवेदी, धर्मेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।


