गैंगरेप का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट,,, यहाँ की पुलिस को मिली कामयाबी,,यह थी घटना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विभूति खंड पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आज सुबह उस दरिंदे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिसने ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका के साथ अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी

इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में लखनऊ की डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी इमरान विभूति खंड में स्थित कठौता झील के पास देखा गया है इस सूचना पर पुलिस ने जब उसकी घेराबंदी करना शुरू किया तो वह बाइक से जाते हुए दिख गया इस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस के अनुसार उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। डीसी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि क्रॉस फायरिंग में आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी है और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बहराइच के नानपारा का रहने वाला है इमरान

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पकड़ा गया इमरान मूल रूप से बहराइच के नानपारा का रहने वाला है और वह यहां पर विनम्र खंड में किराए पर मकान लेकर ऑटो चलाता था और उसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है ।

यह था मामला

लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में स्थित हुसैनगंज की रहने वाली शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाकर जब ऑटो पर सवार होने के लिए बैठी थी तभी ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ऑटो में बिठा लिया था और उसके साथ अपने एक और साथी के साथ मिलकर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। उसके साथी को पुलिस फिर ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि आज पकड़ा गया इमरान फरार चल रहा था जिसे आज मुठभेड़ के बाद धर दबोचा गया।

Leave a Comment