दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,,20 की मौत,

Delhi news today : एक बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग भीषण हादसे में बदल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। इस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। ani के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 20 लोगो के मरने की बात कही है।
सुबह करीब 8.50 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग और धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अंदर फंसे 20 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब सवाल यह है कि क्या रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन हो रहा था या नहीं?

दिल्ली अग्निशमन सेवा की तरफ से जारी बयान

आज मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 बजे इसकी सूचना मिली। DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं।

SDM ने कही यह बात

मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया… इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है… अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग अन्य भी घायल हुए हैं… ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है… यहां किसी और लाइसेंस के आधार पर होटल चलाया जा रहा था… समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से ये हादसा नियंत्रण में आ गया…”