यूपी खनन विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अफसरों के तबादले,

सहारनपुर-चित्रकूट-फतेहपुर जैसे खनन बाहुल्य जिलों में बदलाव!!

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश सरकार ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग के कुल 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें एक सहायक भूवैज्ञानिक, एक रसायन अधिकारी, एक क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी और 11 जिला खान अधिकारी शामिल हैं!!

खनन गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सहारनपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जैसे जिलों के खनन अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। नरेश कुमार को संतकबीरनगर से फतेहपुर, शिव दयाल सिंह को मैनपुरी से सुल्तानपुर, विपेंद्र कुमार राजभर को फतेहपुर से श्रावस्ती और विवेक कुमार को श्रावस्ती से चित्रकूट भेजा गया है!!

इसके अलावा मन्टू कुमार सिंह को चित्रकूट से मैनपुरी, सुभाष सिंह को पीलीभीत से मथुरा, अक्षय कुमार को मथुरा से संतकबीरनगर, प्रांजुल सिंह को उन्नाव से पीलीभीत, गोपाल कृष्ण दत्ता को मुख्यालय लखनऊ से ललितपुर, अनंत कुमार को कानपुर देहात से सहारनपुर और सुभाष सिंह को सहारनपुर से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है!!

सहायक भूवैज्ञानिक सोमेन्द्र तिवारी को मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है। सहायक रसायन अधिकारी डॉ. सुशील कुमार को बिजनौर का खान अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी अनन्त कुमार सिंह को अयोध्या के साथ बाराबंकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है!!

तबादलों के बाद खनन बहुल जिलों में प्रशासनिक निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं!!