अज्ञात वाहन ने टक्कर से व्यक्ति की मौत,,घर मे मचा कोहराम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की।
ग्राम बम्होरा निवासी रामदेव चौहान सोमवार को किसी काम के चलते बाइक से उरई गए थे। उरई में काम निपटाकर वह देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह बाइक लेकर औंता और ककहरा के बीच पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की। वहीं, रामदेव की मौत की खबर सुनकर परिजन रो रोकर बेहाल हैं।