किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अरेस्ट,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में लगभग 25 दिन पूर्व गांव में स्थित नल पर पानी भरने गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा छेड़खानी किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई को उनकी दो बेटियां गांव में स्थित नल पर पानी भरने गई थीं। पानी भरते समय वहां गांव का ही बलवीर रजक आ गया और उनसे बात करने लगा। इसी दौरान उसने बड़ी बेटी को कुछ रुपये देकर उसे टॉफी लेने के लिए भेज दिया और सात वर्षीय छोटी बेटी को वह पास में स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो उसे डराया और धमकाया भी। तभी वहां गांव के कुछ लोग पहुंच गए तो वह धमकी देकर वहां से भाग गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार की शाम छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि आरोपी औरेखी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडरब्रिज पर कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस आरोपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।