
Manipur news : पिछले 2 माह से अधिक समय से देश के मणिपुर राज्य में चल रहा उपद्रव की आंच बीती देर रात देश के विदेश राज्य मंत्री के घर भी जा पहुंची है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपद्रवियों ने विदेश राज्य मंत्री डॉक्टर राजकुमार रंजन के आवास पर हमला किया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस समय उपद्रवियों द्वारा उनके आवास पर हमला किया गया वह उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। इस संबंध में विदेश राज्य मंत्री डॉक्टर आरके रंजन ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि मैंने बहुत मेहनत से अपना घर बनाया था। मेरे घर पर हमला होने पर मुझे दुख है। इस संबंध में उन्होंने मीडिया से कहा कि इस बात की सूचना उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार देश के मणिपुर राज्य में पिछले 2 महीने से काफी उपद्रव चल रहा है । केंद्र सरकार इस उपद्रव को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसके बाद भी यह उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि उपद्रवियों ने देश के विदेश राज्यमंत्री डॉक्टर आरके रंजन के इंफाल के कौनबा मैं स्थित उनके आवास पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में उनके आवास पर काफी नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विदेश राज्यमंत्री ने मीडिया से कही यह बात
विदेश राज्य मंत्री डॉक्टर आरके रंजन के आवास पर हुए हमले के संबंध में न्यूज़ एजेंसी ए एन आई से बात करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि वह इस समय अपने राज्य मणिपुर में नहीं है बल्कि वह कोच्चि में है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घर पर हमला होने से वह काफी दुखी हैं और अपने राज्य के नागरिकों द्वारा ऐसे रवैया की अपेक्षा नहीं की थी।

उन्होंने कहा कि उनको बताया गया कि घर में आग लगी थी लेकिन लोगों ने दमकल की गाड़ी वहां तक पहुंचने नहीं दी ऐसा लगता है कि यह मेरे जीवन पर हमला करना चाहते थे यह दिखाता है कि मणिपुर में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और मौजूदा सरकार शांति व्यवस्था बनाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बता दिया है।







