रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी मनोज डोयला को पथिक जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और गांव में लोगों ने उनका स्वागत कर प्रसन्नता व्यक्त की।
मनोज डोयला को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने को लेकर उनके समर्थकों ने कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनके इस पद पर रहने से क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, मनोज डोयला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे और जनता की आवाज को मंच तक पहुंचाने का काम करेंगे। गांव में उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कुशलपाल सिंह, शिवपूजन सिंह, ओमजी, अनीस राजा, राघव, राघवेंद्र सिंह, गोल्डी, छोटे राजा, जितेंद्र बाबाजी आदि रहे।






