रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन चौकी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगा रहे कई लोगों को पकड़ा है जिनके पास से पुलिस ने 1760 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि नगर क्षेत्र में सारंगपुर मार्ग पर हिरदेशाह में स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हुए जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से मिथुन कपारिया निवासी चिमरौडी कालीकुंआ बांदा, टिंकू कुशवाहा हिरदेशाह, दीपक याज्ञिक पुरानीहाट, वीरबहादुर कुशवाहा हिरदेशाह को पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने 1760 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





