जालौन में तालाब के पास जुआ खेलते कई अरेस्ट,,इतनी नगदी बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका

Jalaun news today ।जालौन में शुक्रवार की रात चौकी पुलिस ने मोहल्ला जोशियाना में तालाब के पास हार-जीत की बाजी लगा रहे आठ लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 11280 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला जोशियाना में तालाब के पास लंबे समय से जुआ का फड़ चल रहा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से हरीपुरा निवासी अवधेश कुशवाहा, रामू वर्मा, प्रमोद वर्मा, रोहित एवं अभिषेक जाटव मोहल्ला जोशियाना निवासी मुकेश कुमार व आकाश बाथम एवं बैठगंज निवासी कृष्ण कुमार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने मालफड़ पर 10400 रुपये एवं जामा तलाशी में 880 रुपये, मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद की है। कोतवाली लाकर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।