भूकंप के झटकों से दहले देश की राजधानी समेत कई अन्य क्षेत्र,, इतनी नापी गयी तीव्रता

देश की राजधानी व एनसीआर समेत कई अन्य क्षेत्र मंगलवार की दोपहर एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गए। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य क्षेत्रों में दोपहर को भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के कालिका के पास बताया जा रहा है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज आए इस भूकंप का असर नेपाल भारत और चीन तक पड़ा है ।

Download our app : uttampukarnews


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर दिल्ली एनसीआर के लोग आराम से अपने कामों में व्यस्त थे तभी अचानक 2:28 पर उन्हें भूकंप के जोरदार झटके लगे । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज आए भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई जबकि भूकंप का केंद्र नेपाल के कालिका से 12 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। फ़िलहाल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज आए भूकंप से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

यहाँ भी महसूस हुए झटके

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज आये भूकंप के झटके उत्तराखंड नेपाल व चीन में भी महसूस किए गए।

Leave a Comment