विवाहिता ने लगाया पति पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में ससुराल आकर युवक ने ससुरालियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की पत्नी के साथ भी मारपीट की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेलनगर निवासी रिंकी ने पुलिस को बताया कि उसका मायका कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में है। वह अपने मायके आई थी। रविवार की रात पति अमित भी गांव आ गए। गांव आने के बाद रात में वह परिजनों के साथ विवाद करने लगे। जब परिजनों ने समझाना चाहा तो उनके साथ मारपीट कर दी। उसने बीच बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

युवक को मंहगा पड़ा चोरी की झूठी सूचना देना,पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। चोरी की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी अनूप कुमार ने यूपी 112 पर सूचना दी थी कि रात में उसके घर में चोरी हो गई है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और जांच के लिए गांव में पहुंच गई। जब पुलिस ने चोरी के बाबत पूछतांछ की तो मामला झूठा निकला। जिसके बाद पुलिस ने चोरी की झूठी सूचना देने वाले अनूप कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

Leave a Comment