रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में विवाह के बाद पांच लाख रुपये नकद, स्कार्पियो कार व सोने के कंगन ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में मांगने शुरू कर दिए। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया और मायके आकर भी पिटाई की। पीड़िता की मां ने एसपी को मामले की तहरीर दी थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी कमलेश पत्नी सुनील कुमार ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को बताया था कि उनकी पुत्री शालिनी का विवाह 11 अप्रैल 2024 को नया राजेंद्रनगर उरई निवासी संदीप कुमार गौतम के साथ हुआ था। दामाद आईटीबीपी में नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद दामाद समेत ससुरालिसों ने दहेज में स्कर्पियों कार, पांच लाख रुपये नकद व सोने के कंगन की मांग को लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जानकारी होने पर वह बेटी को लेने गए तो पति संदीप, सास पुष्पा, देवर अंकित व राहुल झगड़े पर आमादा हो गए। एक बार समझौता होने पर उन्होंने बेटी को भेज दिया लेकिन उनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। बल्कि उनकी बेटी को जूते और चप्पलों से पीटा गया। जिसमें आंख में चोट आई है। मां ने आरोप लगाया कि वह कई बार आईटीबीपी पहुंची लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। बाद में आईटीबीपी करैरा से किसी तरह वह बेटी को अपने साथ घर ले आई। इसके बाद बीती आठ फरवरी की दोपहर ससुरालीजन उसके घर आ धमके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जब उन्होंने यूपी 112 पर शिकायत की तो धमकी देकर भाग गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति संदीप,सास पुष्पा, देवर अंकित व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






