(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया। यह आरोप जालौन जनपद की रहने वाली एक विवाहिता ने लगाया है । पीड़िता का कहना है कि ससुराल से निकाले जाने के बाद से वह अपने पिता के पास रह रही है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी राहुल द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहिन प्रिया का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ 17 मई 2019 को धीरज द्विवेदी उर्फ राज निवासी मोहल्ला काशीनाथ जालौन के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज की थी। शादी के बाद उसकी बहिन ने सभी स्त्री धर्म का पालन किया। इसके बाद भी ससुराल के लोग उससे संतुष्ट नहीं हुए। भाई का आरोप है कि बहिन की ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपए नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जब वह उनकी मांग को पूरा नहीं कर पाया तो ससुरालियों ने बहिन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। भाई का आरोप है कि दो दिन पूर्व पति धीरज उर्फ राज, ससुर रमेशचंद्र, सास मुन्नी देवी व ननदों ने उसकी बहिन के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके कपड़े, आभूषण और समस्त स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। जब उसने बहिन की ससुराल जाकर मामले को निपटाने का प्रयास किया तो ससुरालियों ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे वहां से भाग दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।






