विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप,,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालियों पर मार पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी आलिया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का निधन हो गया है। भाइयों ने उसका निकाह गांव के ही सुहेल खान के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर जून 2023 में किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब सही रहा। जब वह विदा होकर ससुराल गई तो ससुराल के लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। उसने बताया कि उसके पिता नहीं है। भाइयों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह उनकी मांग को पूरा कर सकें। यह जानकार ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 16 जुलाई 2023 को पति सुहेल खान, सास जाखौना और ससुर साबिर ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। तब ससुराल के लोगों ने समझौता कर लिया और आइंदा प्रताड़ित न करने का भरोसा दिलाया। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने बाइक की मांग पुनः शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर 23 अगस्त 2024 को उसे मार पीटकर घर से निकाल दिया। तबसे वह मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment