रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मंगरौल निवासी जगपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कोमल देवी (26) का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नौ मई 2022 को वीरपुरा निवासी सोनू के साथ किया था। मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की शाम उसे जानकारी हुई कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है और परिजन उसका शव सीएचसी लाए हैं। सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने बेटी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोप लगाया कि बेटी की मृत्यु के बाद से उसके ससुरालियों ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने पता लगाने की भी कोशिश की लेकिन उनका पता नहीं चला। गांव में जानकारी की तो पता चला कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अभी पिता की ओर से मृत्यु की प्राथ्मिक सूचना दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







