(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद के रेंढ़र थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थ्तिियों में मौत हो गई । स्थानीय लोगों की सूचना पर नायब तहसीलदार समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा निवासी कंचन पत्नी सूरज अपने घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि उसका पति बाहर रहकर काम धंधा करता है जबकि सास अपने मायके गई हुई थीं। रविवार की सुबह जब देर तक उसके घर के दरवाजे नहीं खुले तो आसपास की महिलाओं ने घर में देखा तो महिला अपने बिस्तर पर पड़ी थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना रेंढर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार माधौगढ बी कुमार व रेंढ़र थाना में तैनात एसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को तत्काल मोहल्ले के कुछ महिलाओं के साथ सीएचसी जालौन पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। उक्त संदर्भ में एसआई राकेश कुमार ने बताया कि महिला के मौत का कारण पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।






