
Keral news today । केरल के एर्नाकुलम में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण विस्फोट हुआ । अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने इस घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि केरल विस्फोट कांड में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि 36 लोग घायल है जिनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंची और उन्होंने छानबीन करना भी शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार केरल के एर्नाकुलम जिले के कलाम सेरी इलाके में स्थित जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में आज एक भीषण विस्फोट हुआ । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस समय इस कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट हुआ वहां पर काफी लोग मौजूद थे और अचानक हुए इस विस्फोट से वहां हड़कंप मच गया ।

विस्फोट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने इस घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 36 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से भेजी गई बम निरोधक यूनिट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल के एर्नाकुलम में हुए इस विस्फोट कांड के बाद दिल्ली से एनएसजी की बम निरोधक इकाई को केरल भेजा गया है । यह टीम विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को इकट्ठा करके जांच करेगी ।
केरल डीजीपी ने मीडिया को दी ये जानकारी
केरल के एर्नाकुलम में स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट के संबंध में प्रदेश के डीजीपी डॉ शेख दरवेश ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह 9:30 बजे के आसपास जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ है इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और 36 लोग घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम और अधिकारी मौजूद है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है । उन्होंने कहा कि विस्फोट के सारे एंगल की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कही यह बात

एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट के संबंध में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना के संबंध में केंद्रीय एजेंसियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है। उन्होने कहा कि मुझे यकीन है कि वह घटना के विवरण तक जाएंगे और पता लगाएंगे कि इसके कारण क्या है और इस घटना के पीछे कौन है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि घायलों को सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए हम जांच के विवरण सामने आने का इंतजार करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे।




