पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग,,6 की मौत , चार दर्जन से अधिक घायल,,,

Massive fire breaks out in firecracker factory, 6 dead, more than four dozen injured

MP news today। मध्य प्रदेश के हरदा से एक बहुत बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्पोट हो गया । अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोग इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि पचास से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के हरदा जनपद में स्थित पटाखा की फैक्ट्री और गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने से बड़ी दूर-दूर तक धमाकों की आवाज गूंजने लगी और लोगों अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम है आग पर काबू पाने के लिए लगी हुई है।

डीएम ने दी ये जानकारी

मध्य प्रदेश के हरदा में हुई इस घटना के संबंध में जिले के कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है बचाव अभियान जारी है इसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 59 घायल हैं । उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और गंभीर रूप से घायलों को भोपाल और इंदौर स्थानांतरित किया जा रहा है

Leave a Comment