AKTU से 120 करोड़ रुपये की ठगी का मास्टरमाइंड अरेस्ट,,,

आपका अपना पेपर

Lucknow News Today । लखनऊ की साइबर सेल ने गुरुवार को एकेटीयू में 120 करोड़ रुपये की जालसाजी करने वाले शातिर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शातिर ने ठगी के रुपयों से एक कार खरीदी थी जिसे पहले ही बरामद कर लिया गया था आज इस ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने दी ये विस्तार से जानकारी

पकड़े गए शातिर के संबंध में साइबर सेल ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त मड़ियांव के केशव नगर का रहने वाला मोहम्मद चांद उर्फ सनी जॉनसन है और इसने AKTU मैं 120 करोड रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था और इसकी जानकारी ब्रांच मैनेजर ने पुलिस के साथ-साथ साइबर सेल को भी दी थी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने यूनियन बैंक के मैनेजर का फर्जी विजिटिंग कार्ड और मेल आईडी बनाकर इसके बाद अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की मेल आईडी बड़े ही शातिराना अंदाज में बनाकर बैंक से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए मास्टरमाइंड के 8 साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके थे जबकि यह चांद मोहम्मद फरार चल रहा था जिसे आज साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर सेल द्वारा जारी प्रेस नोट

Leave a Comment